धूँ धूँ कर अग्नि में जब समावेश तेरा होगा,
जब इस लोक के नायक का परलोक में डेरा होगा,
तब वसुंधरा कोटि कोटि अश्रु बूँदों से गीली होगी,
तब रात विलय की आएगी जिसका ना कोई सवेरा होगा।
तुम अडिग, अजेय, निडर, हठी, तुम जन जन के अधिनायक थे।
तुम इस गणतंत्र के प्रहरी, तुम जनता के प्राण निवारक थे।
तेरा प्रताप उस अग्नि सा जिसकी लपटें अम्बर चूमे,
तुम इस ब्रह्मांड का वो ध्रुव, जिसपर पूरा मंडल घूमे।
मृत्यु को गले लगा कर भी तुम हृदयों में जीवंत हो,
तुम एक विशाल वृक्ष जैसे, तुम हो असीम, अनंत हो।
जिसके स्वरूप के आगे बौना दिखता वो हिमालय है,
वो सर्वश्रेष्ठ, वो युग पुरुष, वो संस्कृति का विद्यालय है।
स्वर्ग-प्रहरी ने भी तुमको झुक कर प्रणाम किया होगा,
यम ने भी तुमसे मिलते ही उन चरणों को थाम लिया होगा।
तुम सदा रहोगे इस धरा पे राष्ट्रधर्म के प्रतीक,
तुम अटल थे, तुम अटल रहे, निर्भय, निर्भीक।
#अटल-प्रेम, #अमर_अटल #श्रधांजलि
कुन्देन्दू