घर के चूल्हे ठण्डे हैं, पर चौराहे पर जश्न मनाते हैं वो.
बच्चे भूखों मर रहे हैं और छप्पन भोग खाते हैं वो.
भांग में दिन डूबा होता है, शराब में रातें खो जाती हैं,
इतनी बेशर्मी न जाने कहाँ से लाते हैं वो !!
आधी जनता भूखी सोती है, विदेशों में पैसे उड़ाते हैं वो,
सडकें जर्जर, नदियाँ सूखीं, बस ख्याली पुल बनाते हैं वो,
पहले बसते हैं, फिर डसते हैं, फिर खिल खिला के हँसते हैं,

देश की हवा उल्टी बहती है, मैडम के पंखे हिलाते हैं वो,
उजली कमीज़ के पीछे कहीं काला धन छुपाते हैं वो।
अपना घर बनाने के लिए औरों का घर ढाते हैं वो,

औरों के कंधे पर बन्दूक रख हम पर निशाना लगाते हैं वो,
कभी महंगाई से, कभी भ्रष्टाचार से हर पल सताते हैं वो,
कभी दंगाई बन हैवानियत का भयानक चेहरा दिखाते हैं वो,

सुशासन के सपने दिखा हर बार हमारा मत पाते हैं वो,
वो ही सपने, जस के तस, लेकर पाँच साल बाद आते हैं वो,
कभी हाथ जोड़ के काम न बने, तो हथियार से डराते हैं वो,

मेरी आवाज़ भी दब जाएगी, सबकी आवाज़ दबाते हैं वो,
राजनीति की हर नीति, हर हथकंडे अपनाते हैं वो,
वो किशोर की कटाक्ष क्या, वृद्ध की फटकार से नहीं डरते,

bhai truly a gr88 one..:)
ReplyDeleteand equally real too..
simply awesome..
ITNI BESHARMI NAA JAANE KAHAAN SE LAATE HAIN WO..