आज फिर रात होगी, अँधेरा फिर छाएगा, चाँद फिर आएगा लेकर हलकी सी रौशनी, थोड़ी सी उम्मीद।
हम फिर थके हारे, ज़िन्दगी के मारे, घर वापस आयेंगे, बिस्तर पे जायेंगे, चाहेंगे थोड़ी सी नींद।
नींद में फिर देखेंगे कुछ सपने, कुछ अपने, सपने जो दिल को हिम्मत देंगे फिर से जागने की।
सपने जो एहसास दिलाएंगे की हम जिंदा हैं, ज़मीर भी, और फिर कोशिश करेंगे खुद को चाहने की।
आस-पास, हर एहसास जो जीने की इच्छा को फिर से जिंदा करती है, शर्मिंदा करती है जब सोचता हूँ
कि इसी ज़िन्दगी से भागता था, जिसे हर पल, हर घडी, हर कोने में, हर हिस्से में खोजता हूँ।
मिलती है कभी किसी किनारे, फिर छुप जाती है, कोई खेल खेलती है मुझसे हर वक़्त, फिर मिल जाती है,
जहाँ से शुरू होती है, वहीँ ख़त्म भी, जहाँ आदि है वहीँ अंत भी, जहाँ मुरझाये, वहीँ खिल जाती है।
इस ज़िन्दगी ने खुशियाँ दी, ग़म दिया, हर मौसम दिया, धुप, छाँव, वर्षा, अकाल, सारे दिन दिखाए हैं,
कभी आँखों में आंसूं, कभी चेहरे पे मुस्कान, आती है, जाती है, सुख की धुप, कभी दुःख के साये हैं।
हर रात की सुबह होती है, इस रात की भी होगी, सवेरा हक़ है हमारा जब तक जान है,
हम जागेंगे, शायद इसीलिए मंदिरों में घंटे हैं, गुरूद्वारे में गुरुबानी और मस्जिदों में अज़ान है।
सवेरा सूरज साथ लायेगा जो बिखराएगा हर तरफ किरणें उजाले की, कंचल, कोमल, निर्मल,
और फिर हम निकलेंगे वापस उसी दौड़ पर, साथ लिए, नयी उर्जा, नया प्रकाश, नयी उम्मीद, नया बल।
जियेंगे और जी भर के जियेंगे जब तक जिंदा हैं, हर पल जियेंगे, ज़िन्दगी पियेंगे, झूमेंगे, निडर, निसंकोच।
और जब मौत आएगी, तो आँखों में आँखें डाल, चल देंगे उसके साथ, छोड़ जीवन को पृथक, अकेले, परलोक।

No comments:
Post a Comment