कल रात रावण को जलते देख मन में एक ख्याल आया
कि ये रावण हर साल वापस कैसे आ जाता है ??
हर साल जलाते हैं इसको, धुं धुं कर के जल जाता है,
फिर हर कोई उस रावण के मरने का जश्न मनाता है।
और कहीं बैठ वो दानव हम लोगों पर हँसता जाता है,
हर व्यक्ति में वो रावण अपना अंश छोड़ चला जाता है,
मनमोहन की चुप्पी जैसा, वो रावण ख़त्म नहीं होता,
सोनिया की हिंदी जैसा, उसके जीने का अर्थ समझ नहीं आता।
वो मोदी की हुंकार सा, लालू की ललकार सा, बढ़ता ही जाता है,
वो नितीश का अहं, शीला के रंग, मुलायम का आतंक दर्शाता है।
जब महिलाएं, राम के इस देश में, अग्निपरीक्षा देती है,
जब बीच सड़क पे गरीबी खुद के प्राण हर लेती है,
तब रावण उनको देख के हँसता है, मंद मंद मुस्काता है,
हर मानव में उस दानव को अपना स्वरुप दिख जाता है।
जब कोई बलवान निर्बल के हिस्से की रोटी खा जाता है,
जब हर मानस के ह्रदय में लालच का बादल छाता है,
जब धर्म के नाम पे यहाँ धर्म युद्ध छिड़ जाता है,
जब जान लेने के पहले कोई एक पल नहीं सकुचाता है,
जब श्रृष्टि को रचने वाला इस गलती पर पछताता है,
जब राम और रामायण का कोई अर्थ नहीं बच जाता है,
तब रावण का अट्टहास हर तरफ गूँजता जाता है,
मैं जिंदा हूँ, मैं जिंदा हूँ, वो गला फाड़ चिल्लाता है।

No comments:
Post a Comment