Wednesday, 14 January 2015

हम तुम हमेशा

कागज़ और कलम जैसे मिलें, एक लेख लिखें आज।
हम तुम हमेशा

हम तुम हमेशा, एक धागे से बंधे, अभागे ही भले, आ साथ चलें।

हम सागर और नाव जैसे, लहरों से लड़ें, साथ डूबें, साथ उभरें, आ साथ बहें ।

आ साथ बहें, ढ़ूंढें किनारे, किस्मत के मारे, हम और क्या करें ?

रोशनी और साए की तरह, तू मुझमें समा, मैं तुझमें, लिपट के रो लें।

आ लिपट के रो लें कि आँसू अब सूखने को हैं, ये पल भी रूठने को है।

अब एक पल को भी रूके तो शायद ये डोर टूट जाए, मैं तुझसे, तू मुझसे छूट जाए।

तू मुझसे छूट जाए और हम पृथक अकेले हो कहीं और भटकें, बेहतर है हम साथ भटकें।

हम साथ भटकें, सही गलत से दूर, कहीं सपनों का घर बनाएं, उसे सजाएं, दिल से लगाएं। 

सुख-दु:ख, पतझड़ सावन, साथ सहें, आ साथ बहें, हम तुम हमेशा ।

कुन्देन्दू

2 comments: