Friday, 5 December 2014

सब कूल है

हाल बेहाल है, घर में अकाल है, रोटी है न दाल है, बाकी सब कूल है

राजनीति का राज है, न शर्म है न लाज है, सब ड्रामेबाज है, बाकी सब कूल है

५६ इंच का चेस्ट है, इंडस्ट्रियल वेस्ट है, चमचों की रिक्वेस्ट है, बाकी सब कूल है

रामज़ादों की चांदी है, गालियों की आंधी है, बेबस गांधी है, बाकी सब कूल है

भक्त नहीं सब फैन है, जो ना हो मफलरमैन है, विरोध बैन है, बाकी सब कूल है

वन मैन रूल है, आँखों में धूल है, नहीं दिखे तो आपकी भूल है, यहाँ सब कूल है।


No comments:

Post a Comment